लाइव अपडेट :
- विकास दुबे के अंतिम संस्कार के बाद उसके सभी परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
- अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने सभी गेट बंद करवा दिए और किसी को भी अंदर नहीं आने दिया।
- पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव बहनोई दिनेश तिवारी को सौंपा गया था। भारी फोर्स के साथ कड़ी सुरक्षा में शव को भैरोघाट एंबुलेंस से भेजा गया। पत्नी रिचा दुबे, मां सरला और विकास का छोटा बेटा पहले से मौजूद थे। शव देखते ही तीनों रो-रोकर बदहवास हो गए।
- फूट-फूटकर रोया 12 साल का बेटा
विकास का बेटा पिता के पैर छूकर फूट-फूटकर खूब रोया। उसने विकास के पैर छूकर अंतिम दर्शन किए और बोला पापा, ये सब क्या हो गया। पत्नी और मां भी काफी देर तक रोते रहे किसी तरह परिजनों ने संभाला।
- भैरवघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह पर पूरा हुआ विकास का अंतिम संस्कार। विकास की पत्नी रिचा अचानक मीडिया पर भड़क गई, सब पर मिलकर पति को मरवाने का आरोप लगाया।
- कानपुर के भैरव घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में हो रहा है विकास दुबे का अंतिम संस्कार। पत्नी ऋचा दुबे, मां सरला और छोटा बेटा भी मौजूद। पुलिस ने शवदाह के अंदर किसी भी मीडियाकर्मी को जाने की इजाजत नहीं दी।
पिता ने किया अंतिम संस्कार में जाने से मना :
पिता बोेले- हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। उन्होंने कहा कि मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की।
एसटीएफ ने जारी किया बयान :
- यूपी एसटीएफ की तरफ जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को सरकारी वाहन से उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। इसी दौरान कानपुर के सचेंडी थाना के पास एनएच पर अचानक गाय-भैंस का एक झूंड आ गया, जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ा लेकिन वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और क्षणिक रूप से अर्धचेतन अवस्था में चले गए। इसी का फायदा उठाकर दुर्दांत अपराधी विकास दुबे एक पिस्टल छीनकर भागने लगा।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के राज में उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। प्रियंका का यह बयान कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद आया है। कांग्रेस महासचिव ने यह भी मांग की है कि कानपुर कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई जाए।
प्रियंका गांधी ने कहा, बीजेपी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया है। विकास दुबे जैसे अपराधी सत्ता में बैठे लोगों की देखरेख में आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें बचाया भी जा रहा है। कांग्रेस पूरे कानपुर कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराने की मांग करती है। - विकास दुबे की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डिप्टी सीएमओ समेत तीन डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी से कराया जाएगा पोस्टमार्टम। पोस्टमार्टम से पूर्व शरीर में फंसी गोलियों का पता लगाने के लिए शव को एक्सरे के लिए भेजा जाएगा।
विकास की मौत के बाद लगे पुलिस-प्रशासन जिंदाबाद के नारे : विकास दुबे के मारे जाने के बाद घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन जिंदाबाद के खूब नारे लगे। हजारों लोगों की भीड़ मौके पर यह देखने के लिए पहुंच गई थी कि वो जगह कौन सी है जहां विकास मारा गया।
- टूट गया विकास का गुरूर, बिकरू हुआ भयमुक्त : बिकरू गांव में विकास दुबे का आखिरी गुरूर भी शुक्रवार को टूट गया। उसके गांव की तरफ जाने वाली रोड के पहले जो शिलापट लगा हुआ था उस पर उद्घाटन करने मुख्य अतिथि के रूप में विकास का नाम अंकित था। यह वही सीसी रोड थी जिसे विकास दुबे ने बनवाई थी। पिछले कई दिनों से शिलापट न सिर्फ पुलिस को भी चुभ रहा था बल्कि आने-जाने वाले भी तंज कसा करते थे। इसके अलावा भी जहां-जहां उसके नाम के बोर्ड और शिलापट लगाए गए थे, तोड़ डाले गए।
- विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी ऋचा और बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार पी ने कहा इस दुस्साहसिक वारदात में ऋचा की कोई भूमिका नहीं मिली है। वारदात के वक्त वह मौके पर नहीं थी।
- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टीवी मीडिया के द्वारा कहा कि यह एनकाउंटर फेक है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे कई राज खोलने वाला था और राज से राज से पर्दा ना उठे इसलिए पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया।
- बिकरू गांव में छाई खामोशी : मुठभेड़ में विकास के मारे जाने के बाद बिकरू गांव में भले ही हलचल बढ़ गई है मगर गांव के घरों में अभी भी खामोशी छाई है। लोगों को इस बात की आशंका है कि सर्च ऑपरेशन में किसी का भी घर टूट सकता है।
- यूपी एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कार पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिस के हथियार छीनने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायर किया गया जिसमें वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हम जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेंगे। - महाकाल का भक्त था, सावन में हल साल कराता था शृंगार: आतंका का पर्याय बना विकास दुबे महाकालेश्वर का भक्त था। घर पर भी रोज 2 घंटे पूजा करता था। इसके साथ सावन के महीने में हर सोमवार को कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जाता था।
- कानपुर में गैगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद इस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी को लाला लाजपत राय अस्पताल लाया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में कुल 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं / - मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के मारे जाने पर कहा है कि कानून ने अपना काम कर दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह उन लोगों के लिए खेद और निराशा का विषय हो सकता है जिन्होंने आज विकास दुबे की मौत और कल उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। एमपी पुलिस ने अपना काम किया, उसे गिरफ्तार किया और यूपी पुलिस को सौंप दिया। - समाजवादी पार्टी ने ट़वीट कर कहा कि विकास दुबे के साथ उन सभी सबूतों, साक्ष्यों का भी एनकाउंटर हो गया जिससे अपराधियों, पुलिस और सत्ता में बैठे उसके संरक्षकों का पर्दाफाश होता। विकास के जरिए उन सभी को बचाने की कोशिश की है जो नेक्सेस में उसके मददगार रहे? आखिर उन सत्ताधीशों पर कार्रवाई का क्या जिनका नाम उसने स्वयं लिया?
- विकास के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाने के लिए भारी फ़ोर्स हैलट अस्पताल पहुंची।
- प्रियंका गांधी ने कहा :अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या? - सीने और कमर में लगीं गोलियां : विकास पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसके सीने और कमर में दो गोली लगीं।
- कानपुर हैलट अस्पताल में विकास की बॉडी सील। कोरोना टेस्ट कर बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा शव।
- कानपुर के एसपी वेस्ट डॉ. अनिल कुमार ने बताया
पुलिस वाहन पलटने के बाद पुलिस की पिस्टल छीन कर विकास दुबे भागने लगा। एसकार्ट में पीछे लगी गाडिय़ों में तैनात कानपुर एसटीएफ और पुलिस के जवानों ने घेराबंदी की और विकास को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल विकास की हैलट अस्पताल में मौत हो गई।
- मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी घायल, उर्सला अस्पताल रेफर
विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में नवाबगंज एसओ रमाकांत पचौरी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को कल्याणपुर सीएससी से उर्सला अस्पलात भेज दिया गया है। - कानपुर शहर से 17 किमी पहले विकास दुबे को ला रहा पुलिस वाहन हल्की बारिश के बीच भौंती हाईवे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
- यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कार नही पलटी सरकार पलटने से बचाई गई। - एसटीएफ ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की।